Wednesday, June 18, 2025
Homeराम भजनकब रे मिलोगे राम मन बावरा पुकारे सुबहो शाम हिंदी लिरिक्स kab...

कब रे मिलोगे राम मन बावरा पुकारे सुबहो शाम हिंदी लिरिक्स kab re miloge ram hindi lyrics

कब रे मिलोगे राम,
मन बावरा पुकारे,
सुबहो शाम,
कब रे मिलोगें राम।।

रात अंधेरी कछु,
सूझत नाहीं,
जियरा मोरा,
बस में नाहीं,
अब तो अंतर प्यास,
बुझा दो मेरे राम,
मन बावरा पुकारे,
सुबहो शाम,
कब रे मिलोगें राम।।

अखियां हरदम,
राह तकत हैं,
जिह्वा तुमरो,
नाम जपत है,
कौन गली ढूंढूं,
तुमको घनश्याम,
मन बावरा पुकारे,
सुबहो शाम,
कब रे मिलोगें राम।।

हियरा मोरा,
पल पल कांपत,
मन विह्वल,
तुमको पुकारत,
अब तो हो गयी मेरे,
जीवन की शाम,
मन बावरा पुकारे,
सुबहो शाम,
कब रे मिलोगें राम।।

इन नैनन यह,
बान परी है,
तेरा दरस चाहें,
हर घड़ी है,
विपदा से आन,
उबारो मेरे सुख धाम,
मन बावरा पुकारे,
सुबहो शाम,
कब रे मिलोगें राम।।

कब रे मिलोगे राम,
मन बावरा पुकारे,
सुबहो शाम,
कब रे मिलोगें राम।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!