Wednesday, March 4, 2026
Homeराम भजनजिसकी लागी रे लगन भगवान में हिंदी लिरिक्स Jiski Lagi Re Lagan...

जिसकी लागी रे लगन भगवान में हिंदी लिरिक्स Jiski Lagi Re Lagan Bhagwan Me Hindi Lyrics

जिसकी लागी रे लगन भगवान में,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

तन का दीपक मन की बाती,
हरी भजन का तेल रे,
काहे को तू घबराता है,
ये तो प्रभु का खेल रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

काहे को तू भूल के बैठा,
भज ले श्री भगवान को,
मन में अपने प्रभु बसा ले,
पहुंच जाएगा धाम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

इस दुनिया में कौन बनाए,
सबके बिगड़े काम रे,
अनहोनी को होनी कर दे,
उसका नाम है राम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

राम नाम सुख दुःख का साथी,
भज ले सुबह शाम रे,
सबकी नैया पार लगाए,
मेरे प्रभु का नाम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

जिसकी लागी रे लगन भगवान में,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!