Friday, June 20, 2025
Homeराम भजनतेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे हिंदी...

तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार उदासी मन काहे को करे हिंदी भजन लिरिक्स Tera Ramji Karenge Beda Paar Hindi Lyrics

तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे।

– दोहा –

राम नाम सोही जानिए, जो रमता सकल जहान,
घट-घट में जो रम रहा, उसको राम पहचान।

तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर हरि आप संभाले,
नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर हरि आप संभाले,
हरि आप ही उठावें तेरा भार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

काबू में मझधार उसी के,
हाथों में पतवार उसी के,
तेरी हार भी नहीं है तेरी हार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

सहज किनारा मिल जाएगा,
परम सहारा मिल जाएगा,
डोरी सौप के तो देख एक बार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!