Saturday, June 21, 2025
Homeराम भजनभज राम सिया मनवा हिंदी भजन लिरिक्स Bhaj Ram Siya Manva Hindi...

भज राम सिया मनवा हिंदी भजन लिरिक्स Bhaj Ram Siya Manva Hindi Lyrics

झूठी दुनिया से मन को हटा के,
प्रभु चरणों में नेह लगा के,
भज रामसिया भज रामसिया,
भज राम सिया मनवा,
भज राम सिया मनवा।।

जग में आकर राम को भूला,
माया में उलझा,
लोभ मोह के जाल मे फंसकर,
जीवन उलझा,
अब भी बिगड़ा नहीं कुछ भाई,
जपले आठो याम रघुराई,
भज रामसिया भज रामसिया,
भज राम सिया मनवा।।

दशरथ नन्दन राम जिनके,
मन में समाए,
पाप ताप संताप उनके,
पास ना आए,
मिटे जीवन का अंधियारा,
मिले जीवन में सुख सारा,
भज रामसिया भज रामसिया,
भज राम सिया मनवा।।

झूठी दुनिया से मन को हटा के,
प्रभु चरणों मे नेह लगा के,
भज रामसिया भज रामसिया,
भज राम सिया मनवा,
भज राम सिया मनवा।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!