Thursday, June 19, 2025
Homeराम भजनमन भाये सखी री सिया के सजना हिंदी लिरिक्स Man Bhaye Sakhi...

मन भाये सखी री सिया के सजना हिंदी लिरिक्स Man Bhaye Sakhi Ri Siya Ke Sajna Hindi Lyrics

मन भाये सखी री,
सिया के सजना।।

सांवली सूरत मोहनी मूरत,
मोहत मन रतनारे नयना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।

सिर पर मौर झालरी शोभे,
जेवर अंग सजायो सजना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।

मलय तिलक शुचि सुभग सुहावन,
रुचिर अलक्त रचायो चरना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।

अगणित कामदेव छवि राजत,
शोभित आज जनक अंँगना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।

मैया इनिके सुभग सुहासिन,
खीर खाइ जनमायो ललना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।

ब्रह्मेश्वर प्रभु चरन सरन है,
उन बिनु इक पल है कल ना,
मन भायें सखी री,
सिया के सजना।।

मन भाये सखी री,
सिया के सजना।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!