Tuesday, March 3, 2026
Homeराम भजनमेरे राम इतनी किरपा करना बीते जीवन तेरे चरणों हिंदी लिरिक्स Mere...

मेरे राम इतनी किरपा करना बीते जीवन तेरे चरणों हिंदी लिरिक्स Mere Ram Itni Kripa Karna Beete Jeevan Tere Charno Me Hindi Lyrics

मेरे राम इतनी किरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

मेरे राम मेरे घर आ जाना,
शबरी के बेर तुम खा जाना,
मुझे दर्शन अपने दिखा जाना,
मुझे मुक्ति मिले अपने कर्मो से,
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

जब जनम लूँ मैं तेरी दासी बनु,
तेरी सेवा करूँ सन्यासी बनु,
हर जनम में मैं तेरी पूजा करूँ,
ना करना विमुख मेरे धर्मो से,
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

बस इतनी हमपे दया करना,
नाम तेरा भजे मेरा मनवा,
नहीं दूर कभी हो तेरी सूरत,
प्रभु आन बसों मेरे नयनो में,
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

भटके जब जीवन की नैया,
प्रभु पार लगाना बनके खिवैया,
जब दिखे ना कही मुझे उजियारा,
ले लेना अपने चरणों में,
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

मेरे राम इतनी किरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!