Thursday, June 19, 2025
Homeराम भजनमैं भी बोलूं राम तुम भी बोलो ना हिंदी भजन लिरिक्स Main...

मैं भी बोलूं राम तुम भी बोलो ना हिंदी भजन लिरिक्स Main Bhi Bolun Ram Tum Bhi Bolo Na Hindi Lyrics

मैं भी बोलूं राम तुम भी बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना।।

तू मृत्यु लोक में आया,
तुने राम नाम नहीं गाया,
दुनिया को अपना बनाया,
यूँ माया में भरमाया,
अब तो बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना,
मैं भी बोलु राम तुम भी बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना।।

श्री राम की शरण में आजा,
क्यों दुनिया के पीछे भागे,
जरा बैठ के ध्यान लगाले,
अब सुन तो ले अभागे,
दर दर डोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना,
मैं भी बोलु राम तुम भी बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना।।

तुने मनुष्य तन तो पाया,
विषयो में यू हीं गवाया,
मिठा है यह अमृत सा,
संतो ने स्वाद बताया,
तो रसमय होलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना,
मैं भी बोलु राम तुम भी बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना।।

मैं भी बोलूं राम तुम भी बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!