Thursday, June 19, 2025
Homeराम भजनमैंने छोड़ा जगत जंजाल उदित नारायण हिंदी भजन लिरिक्स Maine Chhoda Jagat...

मैंने छोड़ा जगत जंजाल उदित नारायण हिंदी भजन लिरिक्स Maine Chhoda Jagat Janjal Hindi Lyrics

मैंने छोड़ा जगत जंजाल,
राम गुण गाने लगा,
राम नाम की धुन में बहकर,
जीवन सफल बनाने लगा,
मैने छोड़ा जगत जंजाल,
राम गुण गाने लगा।।

ये माया है बहता पानी,
ना रहे राजा ना रही रानी,
हम तुम सब की यही कहानी,
यह दुनिया है आनी जानी,
नाम राम का सबसे सच्चा,
नाम राम का सबसे सच्चा,
सबको यही समझाने लगा।

मैने छोड़ा जगत जंजाल,
राम गुण गाने लगा,
राम नाम की धुन में बहकर,
जीवन सफल बनाने लगा,
मैंने छोड़ा जगत जंजाल,
राम गुण गाने लगा।।

राम ही दीपक राम ही बाती,
राम सभी का सच्चा साथी,
राम सभी की पढ़ता पाती,
याद राम की कभी ना जाती,
राम भक्ति के मैं घर घर में,
भक्ति दिप दमकाने लगा।

मैने छोड़ा जगत जंजाल,
राम गुण गाने लगा,
राम नाम की धुन में बहकर,
जीवन सफल बनाने लगा,
मैंने छोड़ा जगत जंजाल,
राम गुण गाने लगा।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!