Thursday, June 19, 2025
Homeराम भजनये माया तेरी बहुत कठिन है राम हिंदी भजन लिरिक्स Ye Maya...

ये माया तेरी बहुत कठिन है राम हिंदी भजन लिरिक्स Ye Maya Teri Bahut Kathin Hai Ram Hindi Lyrics

ये माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

रक्त माँस हङ्ङी के ढेर पर,
मढा हुआ है चाम,
देख उसी की सुन्दरता,
हो जाती निंद हराम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

करता नित्य विरोध क्रोध का,
कहता बुरा परिणाम,
होता क्रोधित स्वयं तो होती,
वाणी बिना लगाम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

मृत्यु देखता है औरों की,
रोज सवेरे शाम,
भवन बनाता ऐसे जैसे,
हरदम यहाँ मुकाम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

राजेश्वर प्रभु तुम मायापति,
करुणानिधि है नाम,
नाथ निवेरो अपनी माया,
जीव लहे विश्राम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

ये माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!