Friday, June 20, 2025
Homeराम भजनराम के गीत सुनाते चलो हिंदी भजन लिरिक्स Ram Ke Geet Sunate...

राम के गीत सुनाते चलो हिंदी भजन लिरिक्स Ram Ke Geet Sunate Chalo Hindi Bhajan Lyrics

राम के गीत सुनाते चलो,
सोते हुए को जगाते चलो,
परम पिता के परमेश्वर के,
चरणों में शीश झुकाते चलो।।

मुझमें तुझमे इनमे उनमें,
सबमे राम समाया है,
जिसने जितना खोजा उसको,
उसने उतना पाया है,
एक यही सच बताते चलो,
राम के गीत सुनाते चलों,
सोते हुए को जगाते चलो।।

मत ठुकराओ किसी दीन को,
सबमे उसका भान करो,
ऊँचा नीचा बड़ा या छोटा,
सबका तुम सम्मान करो,
हम सब एक हैं गाते चलो,
राम के गीत सुनाते चलों,
सोते हुए को जगाते चलो।।

जीवन का आधार प्रेम है,
प्रेम के गीत सुनाना है,
बैर रहे न कोई किसी का,
सबको मीत बनाना है,
राजेन्द्र ये समझाते चलो,
राम के गीत सुनाते चलों,
सोते हुए को जगाते चलो।।

राम के गीत सुनाते चलो,
सोते हुए को जगाते चलो,
परम पिता के परमेश्वर के,
चरणों में शीश झुकाते चलो।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!