Thursday, June 19, 2025
Homeराम भजनराम नाम सुखदाई भजन करो भाई हिंदी भजन लिरिक्स Ram Naam Sukhdai...

राम नाम सुखदाई भजन करो भाई हिंदी भजन लिरिक्स Ram Naam Sukhdai Bhajan Karo Bhai Hindi Lyrics

राम नाम सुखदाई,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।

ये तन है जंगल की लकड़ी,
आग लगे जल जाई,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।

ये तन है फूलों का बगीचा,
धुप पड़े मुरझाए,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।

ये तन है भूतो की हवेली,
मार पड़े भग जाए,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।

ये तन है सपनो की माया,
आँख खुले कुछ नाही,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।

ये तन है कागज की पुड़िया
हवा चले उड़ जाई,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।

ये तन है माटी का पुतला,
बूँद पड़े गल जाए,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।

राम नाम सुखदाई,
भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!