Thursday, March 5, 2026
Homeशिव भजनतू डरना नहीं किसी बात के लिए लिरिक्स Tu Darna Nahi Kisi...

तू डरना नहीं किसी बात के लिए लिरिक्स Tu Darna Nahi Kisi Baat Ke Liye Lyrics In Hindi

तू डरना नहीं किसी बात के लिए,
डरना नहीं किसी बात के लिए,
गंगाजल ले जाना भोलेनाथ के लिए,
गंगाजल ले जाना भोलेनाथ के लिए,
डरना नही किसी बात के लिए।।

कंकड़ पत्थर चुभ जाए तो,
बिलकुल ना घबराना,
ले भोले का नाम तू बन्दे,
आगे बढ़ते जाना,
आए आंधी तूफां या,
बरसात के लिए,
डरना नही किसी बात के लिए।।

निर्धन को धन निर्बल को बल,
भोला देने वाला,
तीनो लोको का मालिक ये,
श्रष्टि रचने वाला,
कुछ भी ना कठिन है,
दीनानाथ के लिए,
डरना नही किसी बात के लिए।।

‘संजू’ रख विश्वास ह्रदय में,
मुश्किल टल जाएगी,
हो घनघोर अँधेरा फिर भी,
मंजिल मिल जाएगी,
एक सवेरा निश्चित है,
हर रात के लिए,
डरना नही किसी बात के लिए।।

तू डरना नहीं किसी बात के लिए,
डरना नहीं किसी बात के लिए,
गंगाजल ले जाना भोलेनाथ के लिए,
गंगाजल ले जाना भोलेनाथ के लिए,
डरना नही किसी बात के लिए।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!