Tuesday, July 8, 2025
Homeशिव भजनप्रभु इतना ध्यान देना जब अंत समय आये लिरिक्स Prabhu Itna Dhyan...

प्रभु इतना ध्यान देना जब अंत समय आये लिरिक्स Prabhu Itna Dhyan Dena Jab Ant Samay Aaye Lyrics In Hindi

प्रभु इतना ध्यान देना,
जब अंत समय आये,
भोले इतना ध्यान देना,
जब अंत समय आये,
ओ भोले इतना ध्यान देना,
जब अंत समय आये,
दर्शन का दान देना,
जब अंत समय आये,
भोले इतना ध्यान देना,
जब अंत समय आये।।

भावना मेरे मन की,
भावुक होकर बोली,
इस मन में वास करे,
भोले की छवि भोली,
भक्तो सा मान देना,
भक्तो सा मान देना,
जब अंत समय आये,
दर्शन का दान देना,
जब अंत समय आये।।

बाघंबर हो तन पे,
भस्मी हो रची अंग में,
आना भोले बाबा,
मैया को ले संग में,
प्रभु मुक्ति दान देना,
भोले मुक्ति दान देना,
जब अंत समय आये,
भोले इतना ध्यान देना,
जब अंत समय आये।।

हो मरने का चित में ना भय,
करता हूँ मैं तुमसे विनय,
चरणामृत देकर के,
कर देना मुझको अभय,
भक्ति का दान देना,
भक्ति का ज्ञान देना,
जब अंत समय आये,
दर्शन का दान देना,
जब अंत समय आये।।

होंठो पे नाम तेरा,
बनकर श्रृंगार रहे,
सबकुछ मिला तुमसे,
क्या ‘लख्खा’ और कहे,
हाथो में हाथ लेना,
हाथो में हाथ लेना,
जब अंत समय आये,
दर्शन का दान देना,
जब अंत समय आये।।

प्रभु इतना ध्यान देना,
जब अंत समय आये,
भोले इतना ध्यान देना,
जब अंत समय आये,
ओ भोले इतना ध्यान देना,
जब अंत समय आये,
दर्शन का दान देना,
जब अंत समय आये,
भोले इतना ध्यान देना,
जब अंत समय आये।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!