Saturday, June 21, 2025
Homeशिव भजनमहादेव शिव की है दोनो संतान लिरिक्स mahadev shiv ki hai dono...

महादेव शिव की है दोनो संतान लिरिक्स mahadev shiv ki hai dono santan lyrics in hindi

महादेव शिव की है दोनो संतान,

-दोहा-
रविवार भैरव भजो,
मंगल शनि हनुमान.
सब संकट टल जाये ‘लक्‍खा’,
हो जाये कल्‍याण।

महादेव शिव की है दोनो संतान,
एक बल‍ि भैरव तो दुजे हनुमान।।

एक तन सिन्‍दुरी है एक रूप काला,
दुनिया में दोनो का है बोलबाला,
दोनो में विषमता है फिर भी समान,
एक बलि भैरव तो दुजे हनुमान।।

एक राम का भक्‍त दुजा शिव दुलारा,
दोनो ने भगतो का संकट है टारा,
इनके जैसे सेवक ना जग में महान,
एक बलि भैरव तो दुजे हनुमान।।

दुष्‍टो को चुन चुनके हनुमान छांटा,
‘लक्‍खा’ भैरव ने शीश ब्रम्‍हा का कांटा,
‘बेधड़क’ इनका तु करले गुणगान,
एक बलि भैरव तो दुजे हनुमान।।

महादेव शिव की है दोनों संतान,
एक बल‍ि भैरव तो दुजे हनुमान।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!