Tuesday, June 17, 2025
Homeशिव भजनशिव के शरण में नही गए तो क्या होगा संसार का लिरिक्स...

शिव के शरण में नही गए तो क्या होगा संसार का लिरिक्स Shiv Ke Sharan Me Nahi Gaye To Kya Hoga Sansar Ka Lyrics In Hindi

अमृत किसी के पास नही सब,
मालिक विष भंडार का,
शिव के शरण में नही गए तो,
क्या होगा संसार का।।

जितना सर कटता रावण का,
फिर से सर लग जाता है,
एक दुष्ट मरता है जैसे,
दस पैदा हो जाता है,
दुष्ट प्रविर्ती को ही मारो,
रास्ता है उद्धार का,
शिव की शरण में नही गए तो,
क्या होगा संसार का।।

पाप कर्म करके जीवन में,
क्षणिक मान पा सकता है,
इसी जनम में फ़ल आएगा,
कोई टाल न सकता है,
प्रबल समर्पण इस्वर करते,
जग में सत्य विचार का,
शिव की शरण में नही गए तो,
क्या होगा संसार का।।

शिव से करो आराधन आके,
जन जन का कल्याण करे,
हो खुशहाल देश अब मेरा,
हर दिल मे आनंद भरे,
हम देंगे उपहार विश्व को,
भक्ती ज्ञान और प्यार का,
शिव की शरण में नही गए तो,
क्या होगा संसार का।।

अमृत किसी के पास नही सब,
मालिक विष भंडार का,
शिव के शरण में नही गए तो,
क्या होगा संसार का।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!