Friday, March 6, 2026
Homeशिव भजनशिव शंकर भोला नाचे कैलाश के माहि लिरिक्स Shiv Shankar Bhola Nache...

शिव शंकर भोला नाचे कैलाश के माहि लिरिक्स Shiv Shankar Bhola Nache Kailash Ke Mahi Lyrics In Hindi

शिव शंकर भोला नाचे,
कैलाश के माहि,
डिम डिम डिम डमरू,
गूंज रया संसार में भाई,
शिव शंकर भोला नाच रह्या,
कैलाश के माहि।।

सावन का महीना आया,
शिव शंकर भांग चढ़ाया,
खाकर के आक धतूरा,
भोला मस्ती में आया,
छम छम छम घुंगरू बाजे,
रुत नाचन की आई,
शिव शंकर भोला नाच रया,
कैलाश के माहि,
डिम डिम डिम डमरू,
गूंज रया संसार में भाई।।

सन्देशा भू पर आया,
भक्तो का मन हर्षाया,
शिव शंकर तप से जागे,
मिलने का अवसर आया,
गंगा जल लेकर दौड़ो,
रुत कांवड़ की आई,
शिव शंकर भोला नाच रया,
कैलाश के माहि,
डिम डिम डिम डमरू,
गूंज रया संसार में भाई।।

कांवड़िया बढ़ता जावे,
बम बम की अलख जगावे,
शिव भक्ता की भक्ति में,
सारी दुनिया शीश नवावे,
‘नंदू’ शिव भोले नाथ का,
दर्शन है सुखदाई,
शिव शंकर भोला नाच रया,
कैलाश के माहि,
डिम डिम डिम डमरू,
गूंज रया संसार में भाई।।

शिव शंकर भोला नाचे,
कैलाश के माहि,
डिम डिम डिम डमरू,
गूंज रया संसार में भाई,
शिव शंकर भोला नाच रह्या,
कैलाश के माहि।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!