Friday, March 6, 2026
Homeशिव भजनशिव शंकर मुझे दर पे बुला ले लिरिक्स Shiv Shankar Mujhe Dar...

शिव शंकर मुझे दर पे बुला ले लिरिक्स Shiv Shankar Mujhe Dar Pe Bula Le Lyrics In Hindi

शिव शंकर मुझे दर पे बुला ले,
करना ये जीवन तेरे हवाले,
मुझे दर पे तू बुला ले,
चरणों में तू बिठा ले,
शिव शंकर मुझे दर पे बुला ले।।

मुझसे हुई जो है खता,
हे शिव तुझको सब है पता,
दुनिया की तू जाने है,
तुझसे तो भोले कुछ ना छुपा,
बाबा,,बहे आंसुओ की धार,
चरण एक बार तो धुला ले,
मुझे दर पे तू बुला ले,
शिव शंकर मुझे दर पे बुला ले।।

नैना मेरे सोते नहीं,
दरश तेरे जो होते नहीं,
शिव का ही मैं नाम भजु,
मुझको मिलेंगे बाबा कहीं,
दर्शन की तेरे आस मुझे,
बाबा,,आवाज तो लगा ले,
चरणों में तू बिठा ले,
शिव शंकर मुझे दर पे बुला ले।।

घर छोड़ा जग छोड़ा,
तुझसे ही नाता जोड़ा,
भक्तो की तू पल में सुने,
मुझसे क्यों बाबा मुँह मोड़ा,
बाबा,,मेरी टूटे ना सांसो की तार,
दरबार तू बुला ले,
चरणों में तू बिठा ले,
शिव शंकर मुझे दर पे बुला ले।।

शिव शंकर मुझे दर पे बुला ले,
करना ये जीवन तेरे हवाले,
मुझे दर पे तू बुला ले,
चरणों में तू बिठा ले,
शिव शंकर मुझे दर पे बुला ले।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!