Sunday, July 6, 2025
Homeशिव भजनहे भोले बाबा शिव भंडारी दुनिया है आई शरण तिहारी लिरिक्स Hey...

हे भोले बाबा शिव भंडारी दुनिया है आई शरण तिहारी लिरिक्स Hey Bhole Baba Shiv Bhandari Duniya Hai Aayi Sharan Tihari Lyrics In Hindi

हे भोले बाबा शिव भंडारी,
दुनिया है आई शरण तिहारी,
भोलेनाथ गम हरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भण्डारी।।

सुनता है तू दिल की सदा,
आगे तेरे कुछ ना छुपा,
भोले नाथ मेरे नाथ,
तेरी बार बार जयकार हम करेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भण्डारी।।

विपदा की आए घड़ी,
जोड़ के हाथ दुनिया खड़ी,
भोलेनाथ मेरे नाथ,
सबपे बार बार उपकार वो ही करेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भण्डारी।।

सुबह के बाद होती है रात,
सुख दुःख संग चलते है साथ,
भोले नाथ मेरे नाथ,
सबको बार बार भव से वो ही तरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भण्डारी।।

हे भोले बाबा शिव भंडारी,
दुनिया है आई शरण तिहारी,
भोलेनाथ गम हरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भण्डारी।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!