Tuesday, June 17, 2025
Homeकृष्ण भजनमेरे सर पर रखदो बाबा अपने ये दोनों हाथ लिरिक्स Dena Hoto...

मेरे सर पर रखदो बाबा अपने ये दोनों हाथ लिरिक्स Dena Hoto Dijiye Janam Janam Ka Sath Lyrics In Hindi

मेरे सर पर रखदो बाबा,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

देने वाले श्याम प्रभु तो,
धन और दौलत क्या मांगे,
श्याम प्रभु से मांगे तो फिर,
नाम और इज्ज़त क्या मांगे
मेरे जीवन में तू कर दे,
बाबा कृपा की बरसात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

श्याम तेरे चरणों की धूल तो,
धन दौलत से महंगी है,
एक नज़र कृपा की बाबा,
नाम इज्ज़त से महंगी है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूँ सेवा तेरी दिन रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

झुलस रहें है गम की धुप में,
प्यार की छैया कर दे तू
बिन माझी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू,
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
छायी अंधियारी रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

सुना है हमने शरणागत को,
अपने गले लगाते हो,
ऐसा हमने क्या माँगा जो,
देने से घबराते हो,
चाहे जैसे रख बनवारी,
बस होती रहे मुलाक़ात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

मेरे सर पर रखदो बाबा,
अपने ये दोनों हाथ।
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!