Thursday, November 20, 2025
Homeकृष्ण भजनश्यामा आन बसो व्रंदावन में मेरी उमर बीत गई गोकुल में लिरिक्स...

श्यामा आन बसो व्रंदावन में मेरी उमर बीत गई गोकुल में लिरिक्स Shyama Aan Baso Vrindavan Me Lyrics In Hindi

श्यामा आन बसो व्रंदावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।

श्यामा रसते में बाग लगा जाना,
फुल बीनूंगी तेरी माला के लिये,
तेरी बाट नीहारु कुँजन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।

श्यामा रसते में कुआँ खुदवा जाना,
मै तो नीर भरुँगि तेरे लिये,
मै तुझे नहलाउँगि मलमल के,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।

श्यामा मुरली मधुर सुना जाना,
मोहे आके दरश दिखा जाना,
तेरी सुरत बसी है अखीयन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।

श्यामा व्रँदावन में आ जाना,
आ करके रास रचा जाना,
सुनी गोकुल की गलियों में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।

श्यामा माखन चुराने आ जाना,
आकर के दही बिखरा जाना,
बस आप रहो मेरे मन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।

श्यामा आन बसों व्रंदावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।

https://youtu.be/ XCGpcAyJQU

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!