Monday, July 7, 2025
Homeदुर्गा भजनअगर माँ ने ममता लुटाई ना होती लिरिक्स Agar Maa Ne Mamta...

अगर माँ ने ममता लुटाई ना होती लिरिक्स Agar Maa Ne Mamta Lutai Na Hoti Lyrics In Hindi

अगर माँ ने ममता लुटाई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती।।

द्वारे पे आए माँ हमको निहारो,
सोई हुई तक़दीर संवारो,
अगर माँ की ज्योति जलाई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती,
अगर मां ने ममता।।

हमें क्या पड़ी है हम तुम्हे मनाए,
हमारा तो हक़ है की हम रूठ जाए,
अगर माँ मनाने तू आई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती,
अगर मां ने ममता।।

फटकार देना माँ दुत्कार देना,
मगर भोली माँ लाल को प्यार देना,
अगर माँ ने बिगड़ी बनाई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती,
अगर मां ने ममता।।

अगर माँ ने ममता लुटाई ना होती,
तो ममतामयी माँ कहाई ना होती।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!