Tuesday, June 17, 2025
Homeदुर्गा भजनकबसे तेरी राह निहारे बैठा मैया दास तेरा लिरिक्स Kab Se Teri...

कबसे तेरी राह निहारे बैठा मैया दास तेरा लिरिक्स Kab Se Teri Raah Nihaare Baitha Maiya Das Tera Lyrics In Hindi

कबसे तेरी राह निहारे,
बैठा मैया दास तेरा,
दर्शन दो माँ शेरावाली,
टूटे ना विश्वास मेरा,
टूटे ना विश्वास मेरा।।

तर्ज – राम नाम के हिरे मोती।

अखियां कबसे तरस रही है,
मैया जी दीदार को,
जल्दी आओ मेहरावाली,
तड़प रहा तेरे प्यार को,
इस दुनिया में तेरे सिवा ना,
मैया कोई ख़ास मेरा,
दर्शन दो माँ शेरावाली,
टूटे ना विश्वास मेरा।

कबसे तेरी राह निहारें,
बैठा मैया दास तेरा,
दर्शन दो माँ शेरावाली,
टूटे ना विश्वास मेरा,
टूटे ना विश्वास मेरा।।

रिश्ते नाते बंधन सारे,
आज हुए है पराए माँ,
दुःख की आंधी सता रही है,
गम के बादल छाए माँ,
किरपा कर दो अब तो मैया,
घुटने लगा है श्वास मेरा,
दर्शन दो माँ शेरावाली,
टूटे ना विश्वास मेरा।

कबसे तेरी राह निहारें,
बैठा मैया दास तेरा,
दर्शन दो माँ शेरावाली,
टूटे ना विश्वास मेरा,
टूटे ना विश्वास मेरा।।

भक्तो के तू काज सवारे,
बिगड़े काम बनाती है,
भटके को तू पास बुलाए,
बिछड़े को मिलवाती है,
शेरोवाली मैया अब तो,
करता हूँ गुणगान तेरा,
दर्शन दो माँ शेरावाली,
टूटे ना विश्वास मेरा।

कबसे तेरी राह निहारें,
बैठा मैया दास तेरा,
दर्शन दो माँ शेरावाली,
टूटे ना विश्वास मेरा,
टूटे ना विश्वास मेरा।।

जग जननी है जोतावाली,
अर्जी पे माँ विचार करो,
दर्शन दो हे ज्वाला माता,
‘शर्मा’ पे उपकार करो,
आठो पहर हे अष्टभुजी बस,
रहे हृदय में निवास तेरा,
दर्शन दो माँ शेरावाली,
टूटे ना विश्वास मेरा।

कबसे तेरी राह निहारे,
बैठा मैया दास तेरा,
दर्शन दो माँ शेरावाली,
टूटे ना विश्वास मेरा,
टूटे ना विश्वास मेरा।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!