जनम सफल हो जाएगा,
माँ आज हमारा,
माँ आज हमारा,
दर्श दिखादो आए हम तो,
सुनकर नाम तुम्हारा,
जनम सफल हों जाएगा,
माँ आज हमारा,
माँ आज हमारा।।
तर्ज – जनम जनम का साथ है।
तुम हो मँगल मूर्ती,
शान तुम्हारी न्यारी,
तुमको निशदिन ध्यावे,
माँ ये दुनिया सारी,
चारो तरफ है गूँजे माता,
जय जय कार तुम्हारा,
जनम सफल हों जाएगा,
माँ आज हमारा,
माँ आज हमारा।।
हम बालक है तेरे,
तू है मात हमारी,
आजाओ अब मइया,
करके सिँह सवारी,
दर्श के भूखे बच्चो ने माँ,
तुमको आज पुकारा,
जनम सफल हों जाएगा,
माँ आज हमारा,
माँ आज हमारा।।
न सोना न चाँदी,
न चाहे हम माया,
सर पर रहे हमारे,
तेरी दया का साया,
तुम्ही नदिया तुम्ही कश्ती,
तुम्ही मात किनारा,
जनम सफल हों जाएगा,
माँ आज हमारा,
माँ आज हमारा।।
जनम सफल हो जाएगा,
माँ आज हमारा,
माँ आज हमारा,
दर्श दिखादो आए हम तो,
सुनकर नाम तुम्हारा,
जनम सफल हों जाएगा,
माँ आज हमारा,
माँ आज हमारा।।