Wednesday, February 5, 2025
Homeदुर्गा भजनज्योत जले रे दिन रात माई की मडुलिया में लिरिक्स Jyot Jale...

ज्योत जले रे दिन रात माई की मडुलिया में लिरिक्स Jyot Jale Din Rat Maai Ki Maduliya Me Lyrics In Hindi

ज्योत जले रे दिन रात,
माई की मडुलिया में।।

जग जननी दुःख हरनी माता,
सब की सुने फरियाद,
माई की मडुलिया में।।

जूही चम्पा मोगरा फुले,
चमेली खिले आधी रात,
माई की मडुलिया में।।

धूप कपूर की आरती होवे,
हलुवा को चढ़े प्रसाद,
माई की मडुलिया में।।

हनुमत नाचे भैरों नाचे,
मैया नाचे साथ,
माई की मडुलिया में।।

माई के ‘पदम्’ गुणगान करो जी,
पूरी होगी मुराद,
माई की मडुलिया में।।

ज्योत जले रे दिन रात,
माई की मडुलिया में।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!