Friday, June 20, 2025
Homeदुर्गा भजनबड़ी वरदानी है मेरी अम्बे माँ लिरिक्स Badi Vardani Hai Meri Ambey...

बड़ी वरदानी है मेरी अम्बे माँ लिरिक्स Badi Vardani Hai Meri Ambey Maa Lyrics In Hindi

रहती है हरदम सिंह पे सवार,
नैनो से झलके ममता और प्यार,
बड़ी वरदानी है मेरी अम्बे माँ,
पर्वतो की रानी है मेरी अम्बे माँ।।

तर्ज – आने से उसके आए बहार।

द्वार साँचा माँ का,
जो भी चाहे वही आजमा लो,
शर्त है बस इतनी,
भक्ति भाव विकल होके आओ,
भक्तो पे करती दया,
सदा ही भवानी है अम्बे माँ,
पर्वतो की रानी है मेरी अम्बे माँ।

रहती है हरदम सिंह पे सवार,
नैनो से झलके ममता और प्यार,
बड़ी वरदानी हैं मेरी अम्बे माँ,
पर्वतो की रानी है मेरी अम्बे माँ।।

चढ़के ऊँचे पर्वत,
गम का मारा हुआ जो भी आया,
पाके दर्श माँ का,
सारे दुःख दर्द वो भूल जाता,
मिलता नहीं जिसको कही,
देती माँ भवानी है अम्बे माँ,
पर्वतो की रानी है मेरी अम्बे माँ।

रहती है हरदम सिंह पे सवार,
नैनो से झलके ममता और प्यार,
बड़ी वरदानी हैं मेरी अम्बे माँ,
पर्वतो की रानी है मेरी अम्बे माँ।।

आशा लेके मन में,
तेरे द्वारे अज्ञानी खड़े है,
कर दो मेहर नजर की,
भक्त सर को झुकाए खड़े है,
भटके हुए राही को,
राह दिखाती है अम्बे माँ,
पर्वतो की रानी है मेरी अम्बे माँ।

रहती है हरदम सिंह पे सवार,
नैनो से झलके ममता और प्यार,
बड़ी वरदानी हैं मेरी अम्बे माँ,
पर्वतो की रानी है मेरी अम्बे माँ।।

रहती है हरदम सिंह पे सवार,
नैनो से झलके ममता और प्यार,
बड़ी वरदानी है मेरी अम्बे माँ,
पर्वतो की रानी है मेरी अम्बे माँ।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!