Wednesday, February 5, 2025
Homeदुर्गा भजनमाँ देख तेरा श्रृंगार करे दिल नाचण का लिरिक्स Maa Dekh Tera...

माँ देख तेरा श्रृंगार करे दिल नाचण का लिरिक्स Maa Dekh Tera Shringar Kare Dil Nachan Ka Lyrics In Hindi

माँ देख तेरा श्रृंगार,
करे दिल नाचण का,
नाचण का दिल नाचण का,
चाहे देखूं जितनी बार,
करे दिल नाचण का,
मां देख तेरा श्रृंगार,
करे दिल नाचण का।।

प्यारी सूरत भोली भाली,
सोहे नथनी बिंदियाँ वाली,
प्यारा लागे गले का हार,
करे दिल नाचण का,
मां देख तेरा श्रृंगार,
करे दिल नाचण का।।

ऐसा कोई फूल बचा ना,
जो तेरे गजरे में सजा ना,
माँ महक रहा संसार,
करे दिल नाचण का,
मां देख तेरा श्रृंगार,
करे दिल नाचण का।।

कितना सुन्दर कितना प्यारा,
देख ले ‘सोनू’ आज नजारा,
क्या खूब सजा दरबार,
करे दिल नाचण का,
मां देख तेरा श्रृंगार,
करे दिल नाचण का।।

माँ देख तेरा श्रृंगार,
करे दिल नाचण का,
नाचण का दिल नाचण का,
चाहे देखूं जितनी बार,
करे दिल नाचण का,
मां देख तेरा श्रृंगार,
करे दिल नाचण का।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!