Wednesday, February 5, 2025
Homeदुर्गा भजनमेरी मैया का लगा दरबार आज मोरे अंगना में लिरिक्स Meri Maiya...

मेरी मैया का लगा दरबार आज मोरे अंगना में लिरिक्स Meri Maiya Ka Laga Darbar Aaj More Angna Mai Lyrics In Hindi

मेरी मैया का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में,
आज मोरे अंगना में,
आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में।।

चंदन की चौकी पर,
माँ को बिठाओ,
माँ को निहारूँ बारम्बार,
आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में।।

लाल लाल चोला,
शेरावाली माँ पहने,
लाल चुनरी लहराये बार बार,
आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में।।

फूलों की माला,
मेरी मैया जी पहने,
हीरे मोती जड़े बेशुमार,
आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में।।

मेरी मैया का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में,
आज मोरे अंगना में,
आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!