Thursday, February 6, 2025
Homeगायकमांगीलाल रावभोलेनाथ तुम्हारा भोलापन श्री विष्णु के मन भाया है लिरिक्स Bholenath Tumhara...

भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन श्री विष्णु के मन भाया है लिरिक्स Bholenath Tumhara Bholapan Shri Vishnu Ke Man Bhaya Hai Lyrics In Hindi

भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है,
दे दिया भस्मा को वरदान तूने,
बन नारी नारायण आया है,
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है।।

वरदान तुम्ही से पाकर के,
रावण भी बड़ा गर्वाया था,
तब राम जी ले अवतार प्रभु,
रावण का गर्व मिटाया था,
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है।।

जब करके तपस्या भगीरथ ने,
गंगा को तुमने मनाया था,
तारा साठ हजार सगर सूत को,
तीनों लोक में तेरी माया है,
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है।।

जब सती को सुनाई अमरकथा,
सुआ भी हुंकारा देता था,
सुऐ से बने सुकदेव मुनि,
उसने भी अमर पद पाया है,
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है।।

भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है,
दे दिया भस्मा को वरदान तूने,
बन नारी नारायण आया है,
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन,
श्री विष्णु के मन भाया है।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!