Wednesday, February 5, 2025
Homeगायकराजन मोरमेरी फरियाद सुन भोले तेरे दर आया दीवाना लिरिक्स Meri Fariyad Sun...

मेरी फरियाद सुन भोले तेरे दर आया दीवाना लिरिक्स Meri Fariyad Sun Bhole Tere Dar Aya Diwana Lyrics In Hindi

मेरी फरियाद सुन भोले,
तेरे दर आया दीवाना,
मन की मुरादें पूरी कर,
सिवा तेरे ना कोई ठिकाना,
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना।।

कैसे मनाऊं तुझको भोले,
जानू ना तेरी पूजा,
तुझपे अर्पण जीवन मेरा,
तुझ बिन ना कोई दूजा,
मेरी अर्जी सुन भोले,
है हँसता सारा ज़माना,
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना।।

सच्चे मन से आया भोले,
दर्शन करने मैं तेरा,
दूध चढ़ा के तुमको रिझाऊं,
सुन संदेसा मेरा,
ये ‘राजा गोहेर’ मांगे प्रभु,
चरण धूलि का नजराना,
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना।।

मेरी फरियाद सुन भोले,
तेरे दर आया दीवाना,
मन की मुरादें पूरी कर,
सिवा तेरे ना कोई ठिकाना,
मेरी फरियाद सुन भोलें,
तेरे दर आया दीवाना।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!