Monday, July 7, 2025
Homeशिव भजनआ गया शिवरात्रि त्यौहार लिरिक्स Aa Gaya Shivratri Tyohar Lyrics In Hindi

आ गया शिवरात्रि त्यौहार लिरिक्स Aa Gaya Shivratri Tyohar Lyrics In Hindi

शिवरात्रि त्यौहार,
आ गया शिवरात्रि त्यौहार,
शिव की मंगलमय भक्ति का,
आ गया शिवरात्रि त्यौंहार।।

शिव का नाम अमंगल हारी,
शुभ फलदायक मंगलकारी,
पूजे शिव को सब नर नारी,
तन मन शिव शिव शिवमय हो गया,
गूंजे सारा संसार,
शिव की मंगलमय भक्ति का,
आ गया शिवरात्रि त्यौंहार।।

इस दिन करके रूद्र आवाहन,
अंतर्मन हो जाए पावन,
पर्व मधुर है पुनीत सुहावन,
चरणों में श्री महादेव के,
है जीवन का सार,
शिव की मंगलमय भक्ति का,
आ गया शिवरात्रि त्यौंहार।।

शिव को जलाभिषेक कराए,
नंदी नाथ को ह्रदय बसाए,
‘कुलदीप’ ‘देवेन्द्र’ भी महिमा गाए,
प्रकृति युग और काल चक्र के,
महाकाल आधार,
शिव की मंगलमय भक्ति का,
आ गया शिवरात्रि त्यौंहार।।

शिवरात्रि त्यौहार,
आ गया शिवरात्रि त्यौहार,
शिव की मंगलमय भक्ति का,
आ गया शिवरात्रि त्यौंहार।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!