Monday, July 8, 2024
Homeकृष्ण भजनआजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द लिरिक्स Aaja Kalyug Me Leke...

आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द लिरिक्स Aaja Kalyug Me Leke Avtaar O Govind Lyrics In Hindi

आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।

यमुना का पानी तोसे करता सवाल है
तेरे बिना देख जरा कैसा बुरा हाल है
काहे तूने तोड़ लिया प्यार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।

निकला है सवा मन सोना जिस कोख से
गाये बिचारि मरे बिना चारे बिना भूख से
गैय्या को दिया दुत्कार ओ गोविन्द
तेरे भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।

घर घर में माखन की जगह शराब है
कलयुगी गोपिया तो बहुत ही ख़राब है
धर्म तो बन व्यापार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।

अब किसी द्रोपती बचती ना लाज रे
बिगड़ा जमाना भए उलटे ही काज रे
कन्सो की बनी सरकार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।

आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द ।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!