Friday, July 5, 2024
Homeदुर्गा भजनअम्बे रानी मात भवानी सिहंवाहिनी जगकल्याणी Ambe Rani Maat Bhawani Singhbahini Lyrics...

अम्बे रानी मात भवानी सिहंवाहिनी जगकल्याणी Ambe Rani Maat Bhawani Singhbahini Lyrics In Hindi

अम्बे रानी मात भवानी,
सिहंवाहिनी जगकल्याणी,
जगमग सजी है नगरिया,
आये हैं तोहरी दुवरिया,
माँ आये हैं तोहरी दुवरिया।।

हे महिषासुर मर्दिनी माता,
जगमंगल हित शक्तिसुमाता,
सुख और वैभव की तू दाता,
सकल जगत तेरे गुण गाता,
तुझसा कोई और न दूजा,
नित हो तेरी घर घर पूजा,
करती हो सिंह की सवरिया,
आये हैं तोहरी दुवरिया,
माँ आये हैं तोहरी दुवरिया।।

जो भी खाली झोली लाता,
दर से तेरे खाली न जाता,
भक्त तेरा करता जगराता,
दर्शन कर सौभाग्य को पाता,
हम भी आये आस लगाए,
तेरे ही गुणगान को गाये,
कब लोगी हमरी खबरिया,
आये हैं तोहरी दुवरिया,
माँ आये हैं तोहरी दुवरिया।।

अम्बे रानी मात भवानी,
सिहंवाहिनी जगकल्याणी,
जगमग सजी है नगरिया,
आये हैं तोहरी दुवरिया,
माँ आये हैं तोहरी दुवरिया।।

Singer – Janhavi

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!