Friday, June 20, 2025
Homeकृष्ण भजनबड़ी देर भई नंदलाला तेरी राह तके बृजबाला लिरिक्स Badi Der Bhayi...

बड़ी देर भई नंदलाला तेरी राह तके बृजबाला लिरिक्स Badi Der Bhayi Nand Lala Teri Raah Take Brajbala Lyrics In Hindi

बड़ी देर भई नंदलाला,
तेरी राह तके बृजबाला,
ग्वाल बाल एक एक से पूछे,
ग्वाल बाल एक एक से पूछे,
कहाँ हैं मुरली वाला रे,
बड़ी देर भयी नंदलाला,
तेरी राह तके बृजबाला।।

कोई ना जाए कुञ्ज गलिन में,
तुझ बिन कलियाँ चुनने को,
तरस रहे हैं यमुना के तट,
धुन मुरली की सुनने को,
अब तो दरस दिखा दे नटखट,
क्यों दुविधा में डाला रे,
बड़ी देर भयी नंदलाला,
तेरी राह तके बृजबाला।।

संकट में हैं आज वो धरती,
जिस पर तुने जनम लिया,
पूरा करदे आज वचन वो,
गीता में जो तुने दिया,
कोई नहीं हैं तुझ बिन मोहन,
भारत का रखवाला रे,
बड़ी देर भयी नंदलाला,
तेरी राह तके बृजबाला।।

बड़ी देर भई नंदलाला,
तेरी राह तके बृजबाला,
ग्वाल बाल एक एक से पूछे,
ग्वाल बाल एक एक से पूछे,
कहाँ हैं मुरली वाला रे,
बड़ी देर भयी नंदलाला,
तेरी राह तके बृजबाला।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!