Wednesday, July 3, 2024
Homeदुर्गा भजनभक्तों का बेड़ा करदे पार भवानी लिरिक्स Bhakto Ka Beda Kar De...

भक्तों का बेड़ा करदे पार भवानी लिरिक्स Bhakto Ka Beda Kar De Paar Bhawani Lyrics In Hindi


अंधों ने माँ आंखे पायीं,
मूरख भये गुणवान भवानी,
तेरी जग में शान भवानी,
भक्तो का बेड़ा करदे पार भवानी।।

बांझन को माँ पुत्र दियो है,
निर्धन भये धनवान भवानी,
तेरी जग में शान भवानी,
भक्तो का बेड़ा करदे पार भवानी।।

गूंगे जय जय बोले तेरी,
निर्बल भये धनवान भवानी,
तेरी जग में शान भवानी,
भक्तो का बेड़ा करदे पार भवानी।।

तेरी कृपा माँ जो ही जावे,
भिक्षु देबे दान भवानी,
तेरी जग में शान भवानी,
भक्तो का बेड़ा करदे पार भवानी।।

तेरे दरश बिन वापस न जाऊं,
हमने लिया है ठान भवानी,
तेरी जग में शान भवानी,
भक्तो का बेड़ा करदे पार भवानी।।

थोड़ी दया मुझ पर भी करदे,
राजेन्द्र है नादान भवानी,
तेरी जग में शान भवानी,
भक्तो का बेड़ा करदे पार भवानी।।

भक्तों का बेड़ा करदे पार भवानी,
तेरी जग में शान भवानी,
तेरी जग में शान भवानी,
भक्तो का बेड़ा करदे पार भवानी।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!