Monday, July 8, 2024
Homeदुर्गा भजनभक्तो के घर आई मैया करने मन की बात लगा लो जयकारा...

भक्तो के घर आई मैया करने मन की बात लगा लो जयकारा लिरिक्‍स Bhakto Ke Ghar Aayi Maiya Karne Man Ki Baat Lyrics In Hindi

भक्तो के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा,
देकर दर्शन माँ ने कर दी,
ममता की बरसात
लगा लो जयकारा,
भक्तों के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा।।

तर्ज – सर पर टोपी लाल हाथ में।

बड़ी ही दयालु भवानी,
आदीशक्ति अम्बे रानी,
शेर की सवारी है,
पहाड़ों पे रहने वाली,
झोलियों को भरने वाली,
मैया प्यारी प्यारी है,
उसकी चांदी चांदी जिसके,
सर पे इनका हाथ,
लगा लो जयकारा,
भक्तों के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा।।

माँ की किरपा जब होती,
जलती है पावन ज्योति,
दूर अन्धकार हो,
जिसे चाहती है माता,
वही माँ के दर पे आता,
मैया का दीदार हो,
दामन भर देती है देकर,
खुशियों की सौगात,
लगा लो जयकारा,
भक्तों के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा।।

नौ नौ रूप जगदम्बा के,
प्यारा प्यारा दर्शन पाके,
होते खुशहाल हम,
करते हैं पूजन वंदन,
आठों याम करते सुमिरण,
होते निहाल हम,
‘चोखानी’ संग ‘अन्नू’ करती,
भजनो की बरसात,
लगा लो जयकारा,
भक्तों के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा।।

भक्तो के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा,
देकर दर्शन माँ ने कर दी,
ममता की बरसात
लगा लो जयकारा,
भक्तों के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!