Wednesday, July 3, 2024
Homeगायकघनश्याम मिढ़ाभोले बाबा को समर्पित भाव अपने कीजिए लिरिक्‍स Bhole Baba Ko Samarpit...

भोले बाबा को समर्पित भाव अपने कीजिए लिरिक्‍स Bhole Baba Ko Samarpit Bhav Apne Kijiye Lyrics In Hindi

भोले बाबा को समर्पित,
भाव अपने कीजिए,
भक्ति शक्ति मुक्ति का,
वरदान इनसे लीजिए।
भोलें बाबा को समर्पित,
भाव अपने कीजिए।।

तर्ज – सारी दुनिया है दीवानी।

दिनों पर करते दया है,
शक्ति के भंडार वो,
हारे का बनते सहारा,
प्रार्थना तो कीजिए,
भोलें बाबा को समर्पित,
भाव अपने कीजिए।।

सबसे न्यारे सबके प्यारे,
बाबा भोले भाले हैं,
बैठकर शिव की शरण में,
गाना उनका कीजिए,
भोलें बाबा को समर्पित,
भाव अपने कीजिए।।

तन पे है मृग छाल सोहे,
गले में सर्पों की माला,
नंदी चढ़कर डमरू बजाए,
नाथ भी सुन लीजिए,
भोलें बाबा को समर्पित,
भाव अपने कीजिए।।

मन के मंदिर में जगे,
ज्योति सदाशिव नाम की,
‘श्याम’ श्रद्धा भाव अर्पित,
शिवचरण में कीजिए।
भोलें बाबा को समर्पित,
भाव अपने कीजिए।।

भोले बाबा को समर्पित,
भाव अपने कीजिए,
भक्ति शक्ति मुक्ति का,
वरदान इनसे लीजिए।
भोलें बाबा को समर्पित,
भाव अपने कीजिए।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!