Friday, July 5, 2024
Homeदुर्गा भजनबिगड़ी मेरी बना जा ओ शेरोवाली माँ लिरिक्स Bigdi Meri Bana Ja...

बिगड़ी मेरी बना जा ओ शेरोवाली माँ लिरिक्स Bigdi Meri Bana Ja O Sheronwali Maa Lyrics In Hindi

बिगड़ी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ,
शेरोवाली माँ जोतावाली माँ,
पहाडोंवाली माँ झंडेयावाली माँ,
एक बार तू आजा ओ मेहरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ।।

बागों से कलियाँ चुन चुन,
तेरा सुन्दर भवन सजाऊँ,
तारों जड़ी चुनरिया,
जयपुर से मैं तो लाऊँ,
अपनी झलक दिखा जा,
ओ शेरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ।।

पान सुपारी ध्वजा नारियल,
तेरी भेंट चढ़ाऊँ,
हलवा छोले पूरी,
तेरा भोग मैं बनाऊं,
आकर भोग लगा जा,
ओ शेरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ।।

‘चोखानी’ को तुम्हारी,
ममता की प्यास बाकी,
‘टोनी’ को अम्बे रानी,
इतनी सी आस बाकी,
आकर गले लगा जा,
ओ शेरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ।।

बिगड़ी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ,
शेरोवाली माँ जोतावाली माँ,
पहाडोंवाली माँ झंडेयावाली माँ,
एक बार तू आजा ओ मेहरोवाली माँ,
बिगडी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!