Wednesday, July 3, 2024
Homeशिव भजनडम डम डमरू बजाओ कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ लिरिक्स Dam...

डम डम डमरू बजाओ कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ लिरिक्स Dam Dam Damaru Bajao Ki Bhole Thoda Nach Ke Dikhao Lyrics

डम डम डमरू बजाओ,
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।

डम डम डमरू बजाओ
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।
नाच के दिखाओ भोले,
नाच के दिखाओ,
संग संग नन्दी को नचाओ॥ कि भोले …

घोट के भंगिया हम भर लाये प्याली,
पी लो भांग आपकी आँखोँ मेँ छा जाये लाली,
भांग भक्ति की – 2 हमेँ भी पिलाओ॥१॥
कि भोले थोड़ा …

आई आज शिवरात्रि आज बड़ी शुभ ये रत है,
दर पे नाचेँगे हम आज सारी सारी रात है,
भोले जी आप भी – 2 ठुमका लगाओ॥२॥
कि भोले थोड़ा …

नाचे जब शंकर जी देव सब देखने आयेँ,
होके खुश सारे गगन से फूल बरसायेँ,
प्रभु जरा – नाच फिर से दिखाओ॥३॥
कि भोले थोड़ा …

शिव शम्भु हैँ ये देव बड़े सबसे निराले,
भांग के नशे मेँ भक्तोँ को वर दे डाले,
‘खेदड़’ तुम भी – इनको रिझाओ॥४॥
कि भोले थोड़ा …

डम डम डमरू बजाओ
कि भोले थोड़ा नाच के दिखाओ।
नाच के दिखाओ भोले,
नाच के दिखाओ,
संग संग नन्दी को नचाओ॥ कि भोले …

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!