Thursday, March 5, 2026
Homeशिव भजनदया करो भोलेनाथ दीन पे दया करो लिरिक्स Daya Karo Bholenath Deen...

दया करो भोलेनाथ दीन पे दया करो लिरिक्स Daya Karo Bholenath Deen Pe Daya Karo Lyrics In Hindi

दया करो भोलेनाथ,
दीन पे दया करो,
हे मेरे भोलेनाथ,
दीन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दीन पे दया करो।।

आया हूँ मैं शरण तुम्हारी,
करो कृपा भोले भंडारी,
लाज मेरी तेरे हाथ,
दीन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दीन पे दया करो।।

हर पल दाता राह निहारु,
हर पल तेरा नाम पुकारू,
बाट जोऊँ दिन रात,
दीन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दीन पे दया करो।।

तीनो लोको के तुम स्वामी,
तुम हो दाता अंतर्यामी,
जानो मन की बात,
दीन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दीन पे दया करो।।

सबकी बिगड़ी आप बनाते,
सबका बेडा पार लगाते,
नाव मेरी तेरे हाथ,
दीन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दीन पे दया करो।।

मैं हूँ दर्शन का अभिलाषी,
आ जाओ बाबा कैलाशी,
माँ गौरा के साथ,
दीन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दीन पे दया करो।।

दया करो भोलेनाथ,
दीन पे दया करो,
हे मेरे भोलेनाथ,
दीन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दीन पे दया करो।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!