Wednesday, July 3, 2024
Homeफिल्मी तर्ज भजनदेवों के देव है ये महादेव कहलाते है लिरिक्स Devon Ke Dev...

देवों के देव है ये महादेव कहलाते है लिरिक्स Devon Ke Dev Hai Ye Mahadev Kahlate Hai Lyrics In Hindi

सबको अमृत बांटे,
खुद विष पि जाते है,
देवों के देव है ये,
महादेव कहलाते है।।

तर्ज – जो राम को लाए है।

ये औघड़ दानी है,
संग मात भवानी है,
दुनिया दीवानी है,
ये डमरू बजाते है,
देवो के देव है ये,
महादेव कहलाते है।।

माथे पर है चंदा,
और जटा में है गंगा,
कटे चौरासी फंदा,
जो इनका ध्यान लगाते है,
देवो के देव है ये,
महादेव कहलाते है।।

गले सर्पो की माला,
तन पे है मृगछाला,
पि के भंग का प्याला,
ये भस्म रमाते है,
देवो के देव है ये,
महादेव कहलाते है।।

शिव शंकर भोलेनाथ,
रख दो मेरे सिर पे हाथ,
दे दो ‘वशिष्ठ’ का साथ,
हम तुम्हे मनाते है,
देवो के देव है ये,
महादेव कहलाते है।।

सबको अमृत बांटे,
खुद विष पि जाते है,
देवों के देव है ये,
महादेव कहलाते है।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!