Friday, July 5, 2024
Homeशिव भजनदेवों के देव महान है मेरे भोले भंडारी लिरिक्स Devon Ke Dev...

देवों के देव महान है मेरे भोले भंडारी लिरिक्स Devon Ke Dev Mahan Hai Mere Bhole Bhandari Lyrics In Hindi

देवों के देव महान है,
मेरे भोले भंडारी,
भोले भंडारी हैं हितकारी,
भोले भंडारी परम हितकारी,
देवोँ के देव महान हैं,
मेरे भोले भंडारी।।

गले में जिनके सर्पों की माला,
आसान जिनकर है मृगशाला,
नंदीगण जिनका दास है,
मेरे भोले भंडारी,
देवों के देव महान हैं,
मेरे भोले भंडारी।।

जटा में जिनके गंगा विराजे,
मस्तक जिनके चन्द्रमा साजे,
त्रिनेत्र धारी भगवान है,
मेरे भोले भंडारी,
देवों के देव महान हैं,
मेरे भोले भंडारी।।

गौरा मैया जिनकी अर्धांगिनी हैं,
कार्तिक गणेश जिनके बालक कहलाये,
विष्णु के आराध्य हैं,
‘माधव’ जिनके दास है,
मेरे भोले भंडारी,
देवों के देव महान हैं,
मेरे भोले भंडारी।।

देवों के देव महान है,
मेरे भोले भंडारी,
भोले भंडारी हैं हितकारी,
भोले भंडारी परम हितकारी,
देवों के देव महान हैं,
मेरे भोले भंडारी।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!