Tuesday, July 9, 2024
Homeदुर्गा भजनदृष्टि हम पे दया की माँ डालो लिरिक्स Drishti Hum Par Daya...

दृष्टि हम पे दया की माँ डालो लिरिक्स Drishti Hum Par Daya Ki Maa Dalo Lyrics In Hindi

दृष्टि हम पे दया की माँ डालो,
बडी संकट की आई घड़ी है,
द्वार पर तेरे हम भी खड़े है,
आँखो में आँसुओ कि झड़ी है।।

तर्ज – वृन्दावन के ओ बांके बिहारी।

निर्बल का सहारा यही है,
रास्ता दुसरा ना कही है,
तेरा दर्श अगर तू दिखा दे,
टूट जाये गमो की लड़ी है।।

सारे भक्तो को तुमने है तारा,
वासता तुमसे भी है हमारा,
तार दे माँ तेरे बालकों को,
हम पर विपदा ही ऐसी पड़ी है।।

फरियादों की झोली अड़ी है,
फतह करने को माँ तू खड़ी है,
ये ‘शिवाजी’ को आशिष दे कर,
धन्य करदे तू सबसे बड़ी है।।

दृष्टि हम पे दया की माँ डालो,
बडी संकट की आई घड़ी है,
द्वार पर तेरे हम भी खड़े है,
आँखो में आँसुओ कि झड़ी है।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!