Wednesday, July 3, 2024
Homeदुर्गा भजनदुनिया से सहारा क्या लेना बस तेरा सहारा काफी है लिरिक्स Duniya...

दुनिया से सहारा क्या लेना बस तेरा सहारा काफी है लिरिक्स Duniya Se Sahara Kya Lena Bas Tera Sahara Kaafi Hai Lyrics In Hindi

दुनिया से सहारा क्या लेना,
बस तेरा सहारा काफी है,
कुछ करने की क्या जरूरत है,
तेरा एक इशारा काफी है।।

तर्ज – दुनिया में देव हजारों है।

धन दौलत का क्या करना है,
इन महलो का क्या करना है,
जिंदगानी चार दिनों की है,
चरणों में गुजारा काफी है,
दुनियाँ से सहारा क्या लेना,
बस तेरा सहारा काफी है।।

माना दुनिया रंगीन तेरी,
हर चीज बनाई है तुमने,
देखूं तो क्या क्या देखूं माँ,
बस तेरा नजारा काफी है,
दुनियाँ से सहारा क्या लेना,
बस तेरा सहारा काफी है।।

वैकुंठ नहीं और स्वर्ग नहीं,
मुझे मुक्ति का क्या करना है,
‘बनवारी’ भजन करूँ जीवन,
मिल जाए दोबारा काफी है,
दुनियाँ से सहारा क्या लेना,
बस तेरा सहारा काफी है।।

दुनिया से सहारा क्या लेना,
बस तेरा सहारा काफी है,
कुछ करने की क्या जरूरत है,
तेरा एक इशारा काफी है।।

Mata Rani Bhajan : Duniya Se Sahara Kya Lena Bas Tera Sahara Kaafi Hai
Singer : Saurabh-Madhukar
Lyricist : Jai Shankar Choudhary (Banwari)
Music Label : Sur Saurabh Industries.

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!