Monday, July 7, 2025
Homeदुर्गा भजनएक बार माँ आ जाओ फिर आ के चली जाना लिरिक्स Ek...

एक बार माँ आ जाओ फिर आ के चली जाना लिरिक्स Ek Baar Maa Aa Jao Fir Aake Chali Jana Lyrics In Hindi

एक बार माँ आ जाओ,
फिर आ के चली जाना,
हमें दर्श दिखा जाओ,
दिखला के चली जाना,
एक बार माँ आ जाओं,
फिर आ के चली जाना।।

तुमको मेरे गीतों का,
संगीत बुलाए माँ,
संगीत बुलाए माँ,
कुछ मेरी सुन जाओ,
कुछ अपनी सुना जाना,
एक बार माँ आ जाओं,
फिर आ के चली जाना।।

क्या मेरे तड़पने का,
अहसास नहीं तुमको,
अहसास नहीं तुमको,
किस बात पे रूठी हो,
इतना तो बता जाना,
एक बार माँ आ जाओं,
फिर आ के चली जाना।।

अंखिया मेरी रोती माँ,
इन्हे धीर बंधा जाओ,
इन्हे धीर बंधा जाओ,
मजधार में है नैया,
इसे पार लगा जाना,
एक बार माँ आ जाओं,
फिर आ के चली जाना।।

जब जब भी बुलाओ माँ,
दौड़ा चला आऊँ मैं,
दौड़ा चला आऊँ मैं,
गर राह भटक जाऊं,
रस्ता तो दिखा जाना,
एक बार माँ आ जाओं,
फिर आ के चली जाना।।

एक बार माँ आ जाओ,
फिर आ के चली जाना,
हमें दर्श दिखा जाओ,
दिखला के चली जाना,
एक बार माँ आ जाओं,
फिर आ के चली जाना।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!