Monday, July 1, 2024
Homeगायकपिया साजनगौरा मेहंदी लगाओ लिरिक्स Gaura Mehandi Lagao Lyrics In Hindi

गौरा मेहंदी लगाओ लिरिक्स Gaura Mehandi Lagao Lyrics In Hindi

मेरी भोले से हो गई बात,
लेके आयेंगे वो बारात,
गौरा मेहंदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

गरुड़ सवारी विष्णु चले है,
विष्णु चले संग ब्रह्मा चले है,
और नारद भी आयेंगे साथ,
गौरा मेंहदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

हाथी न घोड़े न होगी सवारी,
भूतों प्रेतों की पलटन है सारी,
होगी नंदी गणों की बारात,
गौरा मेंहदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

भोले की जटा में रहती है गंगा,
हाथों में डमरू मस्तक पे चंदा,
वो तो नंदी पे होंगे सवार,
गौरा मेंहदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

देखो बाराती कैसे निराले,
पीते है भर भर भांगिया के प्याले,
वो तो घोटा लगाएं दिन रात,
गौरा मेंहदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

भोले की आ गई देखो सवारी,
पिया मिलन की आ गई बारी,
अब तो फेरे भी होंगे सात,
गौरा मेंहदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

मेरी भोले से हो गई बात,
लेके आयेंगे वो बारात,
गौरा मेहंदी लगाओ,
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

 

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!