Wednesday, July 3, 2024
Homeदुर्गा भजनघर में पधारो माँ लक्ष्मी मेरे घर में पधारो लिरिक्स Ghar Me...

घर में पधारो माँ लक्ष्मी मेरे घर में पधारो लिरिक्स Ghar Me Padharo Maa Lakshmi Lyrics In Hindi

घर में पधारो माँ लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो,
घर में पधारो घर में पधारो,
घर में पधारो घर में पधारो,
कष्ट निवारो माँ लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो।।

तर्ज – घर में पधारो गजानंद जी।

तुम रिद्धि वाली,
तुम सिद्धि वाली,
दुःख से उबारो माँ लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो,
घर में पधारो मां लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो।।

सब सुख पाए,
धन्य हो जाए,
जिस को निहारे माँ लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो,
घर में पधारो मां लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो।।

भक्त पुकारे,
आरती उतारे,
ममता रूप धारो माँ लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो,
घर में पधारो मां लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो।।

मंगल करनी,
अमंगल हरनी,
संकट टालो माँ लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो,
घर में पधारो मां लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो।।

घर में पधारो माँ लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो,
घर में पधारो घर में पधारो,
घर में पधारो घर में पधारो,
कष्ट निवारो माँ लक्ष्मी,
मेरे घर में पधारो।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!