Tuesday, June 17, 2025
Homeदुर्गा भजनहे माँ शेरोँवाली सुनो ज्योता वाली लिरिक्स Hey Maa Sherowali Suno Jyotawali...

हे माँ शेरोँवाली सुनो ज्योता वाली लिरिक्स Hey Maa Sherowali Suno Jyotawali Lyrics In Hindi

हे माँ शेरोँवाली,
सुनो ज्योता वाली,
सवाली तेरे द्वार पर आ गया,
तू अपनाले चाहे,
या ठुकरादे मइया,
सवाली तेरे द्वार पर आ गया।।

तर्ज – ऐ फूलो की रानी।

तेरे रूप का क्या,
मै वर्णन करूँ माँ,
मै बालक हूँ बस,
तुझको वंदन करू माँ,
सबकी भरती हो झोली,
हे माँ अम्बे काली,
सवाली तेरे द्वार पर आ गया,
तू अपनाले चाहे,
या ठुकरादे मइया,
सवाली तेरे द्वार पर आ गया।।

करदो मुझपे दया अब,
ना करना माँ देरी,
आज सुनलो ये विनती,
हे माँ अम्बै मेरी,
करूँ भेट क्या मै,
माँ है हाथ खाली,
सवाली तेरे द्वार पर आ गया,
तू अपनाले चाहे,
या ठुकरादे मइया,
सवाली तेरे द्वार पर आ गया।।

अपने भक्तो को कष्टो,
से तुमने उबारा,
गाता है माँ जमाना,
सदा गुण तुम्हारा,
तीनो लोको से भी,
माँ की महिमा है न्यारी,
सवाली तेरे द्वार पर आ गया,
तू अपनाले चाहे,
या ठुकरादे मइया,
सवाली तेरे द्वार पर आ गया।।

हे माँ शेरोँवाली,
सुनो ज्योता वाली,
सवाली तेरे द्वार पर आ गया,
तू अपनाले चाहे,
या ठुकरादे मइया,
सवाली तेरे द्वार पर आ गया।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!