Wednesday, July 3, 2024
Homeगायककेशव मधुकरहोके माँ सिंह पे सवार आएगी नवरातों में लिरिक्स Hoke Maa Singh...

होके माँ सिंह पे सवार आएगी नवरातों में लिरिक्स Hoke Maa Singh Pe Sawar Aayegi Navrato Me Lyrics In Hindi

होके माँ सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में,
आएगी नवरातों में,
आएगी नवरातों में,
खोल के रखना द्वार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।।

तर्ज – भक्तों की भीड़ है अपार।

अपनों से माँ मिलने मिलाने,
बच्चों के दिल को बहलाने,
लेकर खुशियां हजार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।।

लाल चुनरिया ओढ़ के सर पे,
शीश मुकुट सोने का धर के,
कर सोलह श्रृंगार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।।

मैया अष्ट भुजाओं वाली,
बनके शारदा लक्ष्मी काली,
करने भक्तों को मालामाल,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।।

मैया के जगराते जगाओ,
झूमो नाचो माँ को रिझाओ,
सारे करेंगे जय जयकार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।।

थाली छप्पन भोग की लाओ,
हलवा पुरी का भोग लगाओ,
‘सोनू’ करे है मनुहार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।।

होके माँ सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में,
आएगी नवरातों में,
आएगी नवरातों में,
खोल के रखना द्वार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!