Saturday, February 8, 2025
Homeकृष्ण भजनजब भी नैन मूंदो जब भी नैन खोलो लिरिक्‍स Jab Bhi Nain...

जब भी नैन मूंदो जब भी नैन खोलो लिरिक्‍स Jab Bhi Nain Mundo Jab Bhi Nain Kholo Lyrics In Hindi

जब भी नैन मूंदो,
जब भी नैन खोलो,
राधे कृष्णा बोलो,
राधे कृष्णा बोलो,

जय राधे कृष्णा,
जय राधे कृष्णा,
जय राधे कृष्णा हरे हरे।।

वृंदावन ब्रज की राजधानी,
यहाँ बसे ठाकुर ठकुरानी,
मधुर मिलन की साक्षी देते,
सेवा कुञ्ज और यमुना का पानी,
सेवा कुञ्ज और यमुना का पानी,
पूण्य प्रेम रस में आत्मा भिगोलो,
जब भी नैन मुंदो जब भी नैन खोलो,
राधे कृष्णा बोलो राधे कृष्णा बोलो ।।

कृष्ण राधिका एक है,
इनमे अंतर नाही,
राधे को आराध लो,
कृष्णा तभी मिल जाए,
प्रथक प्रथक कभी इनको ना तोलो,
जब भी नैन मुंदो जब भी नैन खोलो,
राधे कृष्णा बोलो राधे कृष्णा बोलो ।।

जब भी नैन मूंदो,
जब भी नैन खोलो,
राधे कृष्णा बोलो,
राधे कृष्णा बोलो

जय राधे कृष्णा,
जय राधे कृष्णा,
जय राधे कृष्णा हरे हरे।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!