Monday, July 8, 2024
Homeदुर्गा भजनजब तक हो दादी जीवन मेरा छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा...

जब तक हो दादी जीवन मेरा छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा लिरिक्स Jab Tak Ho Dadi Jivan Mera Lyrics In Hindi

जब तक हो दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
तेरी सेवा में है अर्पण,
तन मन मेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।

तर्ज – झिलमिल सितारों का।

इतनी किरपा करना,
हरदम इस लायक रहूं मैं,
जब दिल चाहे मेरा तेरे,
ढाढण धाम में आऊं मैं,
जी भर करूँ मैं दर्शन तेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।

मावस की मावस को तेरी,
घर में ज्योत जलाऊं मैं,
और पुरे परिवार के संग में,
तेरी धोक लगाऊं मैं,
भर दे तू खुशियों से आँगन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।

अपने सुख दुःख सारे केवल,
तुम को ही बतलाऊं मैं,
तीज त्यौहार सभी मेरे,
तेरे साथ मनाऊं मैं,
छोडू कभी ना दामन तेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।

तेरी सेवा में ही मेरी,
सारी उमर कट जाए,
भूल ना जाऊं तुमको ऐसा,
पल जीवन में ना आए,
‘सोनू’ वो पल हो अंतिम मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।

जब तक हो दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
तेरी सेवा में है अर्पण,
तन मन मेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!